बड़ी खबर- भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज

शिवपुरी। कोलारस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वीरेन्द्र रघुवंशी मानीपुरा में एक स्कूल के पास बिना परमिशन के आमसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में लाउण्डस्पीकर का भी उपयोग किया जा रहा था।