Press "Enter" to skip to content

करैरा- भाजपा के बाहरी को जनता नहीं कर पा रही स्वीकार!

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राज कुमार खटीक को करैरा विधानसभा की जनता अभी तक स्वीकार नहीं कर पाई क्योंकि करैरा विधानसभा की जनता का मानना है कि राजकुमार खटीक बाहरी (पैराशूट) प्रत्याशी है। जब शुरुआत में ही भाजपा द्वारा राजकुमार खटीक का नाम इस विधानसभा के लिए आया तो कई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया और मांग रखी की इस विधानसभा से पूर्व विधायक रमेश खटीक को टिकट दिया जाये काफी विरोधाभास के बाद भी भाजापा ने अपना फैसला नहीं बदला जिसका नतीजा यह हुआ कि रमेश खटीक भाजपा की बगावत कर सपाक्स से करैरा विधानसभा से मैदान में उतर गए और उन्होंने करैरा विधानसभा को और रोचक बना दिया इस विधानसभा में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के जसवंत जाटव, बहुजन समाज पार्टी के प्रागीलाल जाटव और सपाक्स के रमेश प्रसाद खटीक आमने-सामने जिनमें अगर देखा जाए तो भाजापा के प्रत्याशी सबसे कमजोर माने जा रहे हैं क्योकि इन पर बाहरी प्रत्याशी होने का थप्पा लग चुका है। भाजापा प्रत्याशी राजकुमार खटीक के समर्थन में करैरा विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सभा भी आयोजित की गई लेकिन इन दोनों की सभाओं के बाद भी जनता अपना मन बदलने को तैयार नहीं है। इसी का नतीजा है कि करैरा विधानसभा की जनता इन भाजपा के बाहरी प्रत्याशी को आज तक स्वीकार ही नहीं कर पाई जबकि अभी वोट डलने में दो दिन का समय बाकी है अब देखते हैं आगे जनता इन्हें  स्वीकार कर पाती है या नहीं यह तो आने वाला 11 दिसंबर को रिजल्ट ही बता पाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!