शिवपुरी। बैराड़ थाना में पहुंचकर देवेंद्र पुत्र कमर लाल गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 8 बैराड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी मोनू पुत्र नरेंद्र धाकड़ और पवन गुप्ता ने उससे शराब व मुर्गा के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इनकार कर दिया तो मोनू व पवन ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आवेदन पर मामला जांच में ले लिया है।



