कलेक्टर का आदेश ठुकराने वाला SADO निलंबित, 12 थमाए NOTICE

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के जारी आदेश में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोलारस बलवीर सिंह यादव की ड्यूटी विधानसभा चुनाव के दल क्रमांक 1003 विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी में लगाई गई थी। लेकिन बलवीर सिंह ने ड्यूटी आदेश लेने से मना कर दिया। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी रहेगा। वहीं प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदानकर्मी भृत्य नंदकिशोर बाथम, पंप अटेंडेंट प्रेमचंद जाटव, सहायक शिक्षक महेश कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक भगवत सिंह चौहान, अध्यापक देवनंदन साय पेंकरा, सहायक शिक्षक लखन सिंह चौहान, भृत्य रामराज खरे, मंडी निरीक्षण रामकुमार शर्मा, सहा.ग्रेड-तीन अनिल शर्मा, सहायक अध्यापक मोहन आदिवासी, सहायक अध्यापक मेवालाल अहिरवार एवं सहा.ग्रेड-तीन हरिकृष्ण राजपूत शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी जवाब तलब किया गया है।