Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में मजनू की हुई चप्पल कुटाई

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी के चिल्ड्रन वार्ड में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की लोगों ने सार्वजनिक कुटाई लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
सोनचिरैया होटल के पास रहने वाली एक महिला का बच्चा बीमार था और वह अस्पताल में बच्चे को लेकर भर्ती थी तभी सौरभ जैन निवासी टेकरी आया और महिला से फोन लगाने मोबाईल मांगा। महिला ने मोबाईल दे दिया तो आरोपी ने महिला के नंबर से अपने नंबर पर फोन लगाकर फोन नहीं उठने की बात कहकर मोबाईल बापिस दे दिया। 
उसके बाद महिला अस्पताल में ही थी तभी युवक ने महिला को फोन लगाया और महिला से अश्लील बातें करने लगा। महिला ने आरोपी को बच्चा बार्ड में बुला लिया। जैसे ही आरोपी पहुंचा महिला ने आरोपी की जमकर चप्पल कुटाई कर दी। अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। पब्लिक ने भी आरोपी पर हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर से आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506 भादवि 3(1)(द),3(1)सा (ध),एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!