
गीता पब्लिक स्कूल को मिल सकती है गिनीज बुक में जगह
विशेष:- विद्यार्थियों की संख्या 2000, हॉकी की लंबाई 260 फीट, हॉकी की चौड़ाई 60 फीट, बॉल का साइज 20 बाई 20 फीट, विद्यार्थियों का समय 45 मिनट, ड्रॉइंग का समय 3 घंटे
शिवपुरी-हॉकी के खेल को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक खिलाड़़ी हॉकी की ओर आकर्षित हो इस भावना को ध्यान में रखते हुए गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा द्वारा अनूठी पहल करते हुए हॉकी के खेल की विशालकाय आकृति बनाकर बच्चों के द्वारा संदेश दिया गया। गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने बताया कि पहली बार भारत में विश्व हॉकी की मेजबानी करने जा रहा है जिसकी शुरूआत आज 28 नवम्बर से भुवनेश्वर में होने जा रही है।
विद्यालय संचालक पवन शर्मा ने बताया कि 28 नवंबर से भुवनेश्वर उड़ीसा में प्रारंभ होने वाले हॉकी वल्र्ड कप 2018 के आयोजन को यादगार बनाने के लिए गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी के विद्यार्थियों ने दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी बनाई है, हॉकी और बॉल की शानदार परफॉरमेशन को बनाने में विद्यालय के 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया, इससे पूर्व में पाकिस्तान के एक स्कूल में 1000 विद्यार्थियों की हॉकी बनाई थी उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गीता पब्लिक स्कूल के 2000 विद्यार्थियों ने अत्यंत ही आकर्षक हॉकी ब बॉल की आकृति बनाई। इस बात की भी संभावना है कि इसे गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बुक में जगह मिल सकती है। स्कूल के प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल होने के साथ-साथ हॉकी वल्र्ड कप 2018 का आयोजक देश भी है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए व पूरी दुनिया में हमारे विद्यार्थियों के हॉकी के प्रति उत्साह व खेल भावना को मजबूत करने के लिए यह आयोजन किया गया। आयोजन के समय विद्यालय प्रबंधन कमिटी की तरफ से बृजेश कुमार शर्मा, गिर्राज शर्मा के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्तिथ था। इससे पूर्व भी गीता पब्लिक स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बैट व बाल, फु टबॉल की आकृति बना चुका है जिसमें से फुटबॉल के आयोजन पर फीफा प्रेसिडेंट गिआनी इनफेंटिनो के द्वारा विद्यालय को बधाई पत्र भी दिया गया था।






Be First to Comment