Press "Enter" to skip to content

वीरेन्द्र के पक्ष में वोट डालने के लिए समर्थक बना रहे यादवों पर दबाव, हुई मारपीट




शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऐडवारा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों एवं यादव समाज के कुछ लोगों में झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थक यादवों पर वीरेन्द्र के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी दबाव के चलते यह झड़प सामने आई है। 


इनका कहना है

  • भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि सुरेन्द्र लोधी, राजा भैया, सुरेन्द्र यादव, लखन यादव, वीरेन्द्र यादव, लोकपाल यादव ने मुझसे कहा कि हमरे हाथ से वोट पंजे पर डालेंगे। मेरे साथ मारपीट की और कहा कि वोट हम डालेंगे भाजपा वाले यहां नहीं रुकेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता

  • मैं बड़े दुखद मन से यह कहना चाहता हूं कि पिछले तीन दिन से कमल सिंह लोधी जो मेरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में वह मुझे लगातार फोन कर रहे थे कि प्रदीप यादव और यह सारे कार्यकर्ता मुझे धमका रहे हैं। मैंने इन्हें हिम्मत जुटाई और इसी के तहत मैं सुबह सबसे पहले ऐडवारा पोलिंग पर आया और उस वक्त यहां शांति थी। मेरे निकलने के बाद इसके साथ मारपीट हुई और धमकाया जा रहा है। मैं आरोप प्रशासन और पुलिस पर लगाना चाहता हूं। मैं एसपी साहब से तीन दिन से कह रहा हूं कि एसओ मिस्टर गोयल जो इंदार में हैं वह पूरी तरह से बिक चुके हैं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में।

वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा प्रत्याशी कोलारस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!