Press "Enter" to skip to content

कक्काजू के पक्ष में फर्जी वोट नहीं डाला तो समर्थक ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार


शिवकांत सोनी, शिवपुरी/खनियांधाना। पिछोर थाना के पटबाग आईटीआई कॉलेज के पास रहने वाले घनश्याम पाल पर गोपाल ठाकुर ने कट्टे से जानलेवा हमला कर दिया। गोली घनश्याम के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़त के पुत्र ने आरोप लगाया कि गोपाल कक्काजू के समर्थन में फर्जी वोट डालने के लिए दबाव बना रहा था। नहीं डालने पर उसने पिताजी पर हमला कर दिया। मोहल्ले वालों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
घनश्याम के पुत्र राजकुमार ने पुलिस को बताया कि कल 28 नवम्बर को शाम 4 बजे हमारे पड़ोस में गोपाल ठाकुर आया और मेरे भाई सतीश से बोला कि तुम मेरे साथ फर्जी वोट डालकर आओगे कक्काजू ने बोला है। तभी मेरे भाई सतीश ने कहा कि हम तो भाजपा के हैं इसलिए तुम्हारे साथ वोट डालने नहीं जाएंगे। इस पर गोपाल बोला कि वोट नहीं दोगे तो मैं तुम्हें गोली मार दूंगा और यह कहकर गोपाल चला गया। इसके बाद रात्रि 8 बजे फिर से घर आकर सतीश को गोली मारने की धमकी दी इस पर सतीश और गोपाल की कहासुनी हो गई। आज सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच गोपाल ठाकुर अपने साथी पवन यादव के साथ फिर से पीडि़त के घर पहुंचा और सतीश की पूछने लगा इस पर सतीश के पिता घनश्याम ने कहा कि तुम कल से परेशान कर रहे बात क्या है। इतने में ही गोपाल ने अपने कट्टे से घनश्याम पर फायर कर दिया। गोली घनश्याम के पेट के निचले हिस्से में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडि़त के पुत्र की रिपोर्ट पर से गोपाल ठाकुर और पवन यादव के खिलाफ धारा 307, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!