अब डीटीएबी मिलती-जुलती नाम वाली दवाओं पर लगाम कसने की तैयारी

शिवपुरी। देश में मिलती-जुलती नाम वाली दवाओं पर अब लगाम कसे जाने की तैयारी है। एलफ्लॉक्स एंटीबॉयोटिक दवा है, जबकि एलफॉक्स मिर्गी की दवा है। लेकिन नाम में मामूली अंतर के कारण कई बार केमिस्ट गलती से मरीज को गलत दवा दे देता है और मरीज इसका सेवन भी कर लेते हैं। दवा बाजार में करीब 10 हजार ऐसी दवाइयां हैं जिनके नाम मिलते-जुलते हैं। इसी वजह से ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) ने अब दवा के ब्रांड नेम को भी पंजीकृत करने का मन बनाया है। जल्द ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की बैठक होगी। बैठक के एजेंडे में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया है।