
शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बेरखेड़ी गांव में सबसे अधिक 98.15 प्रतिशत वोटिंग हुई है जो जिले में सबसे अधिक है। वहीं शिवपुरी के पुलिस लाइन बूथ पर सबसे कम सिर्फ 35.97 फीसदी वोटिंग हुई जो जिले में सबसे कम है।
विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद जिले की पांचों सीटों के मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रतिशत का आंकलन किया गया। जिले में 90 फीसदी से अधिक वोटिंग के मामले में सबसे अव्वल पिछोर विधानसभा क्षेत्र है। यहां 95 से 96.93 फीसदी तक वोटिंग प्रतिशत में कई मतदान केंद्र शामिल हैं। दूसरे नंबर पर कोलारस विधानसभा क्षेत्र के तीन पोलिंग बूथ जहां 90 से अधिक मतदान हुआ है। शिवपुरी और पोहरी में दो-दो मतदान केंद्र है जहां 90 फीसदी या अधिक मतदान हुआ है। करैरा मेंं एक भी मतदान केंद्र ऐसा नहीं है जहां 90 फीसदी वोटिंग हुई हो। यहां सबसे अधिक मतदान बरौदी में 89.92त्न हुआ है। सबसे कम मतदान की बात करें तो जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 12 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ है। अकेली पिछोर विधानसभा क्षेत्र ऐसी है जहां लगभग सभी मतदान केंद्रों पर 50 फीसदी से भी ऊपर मतदान हुआ है। बता दें कि इस साल पांचों विधानसभा सीटों पर कुल मतदान 75.83 फीसद रहा है जो अन्य सालों की तुलना में अधिक है।






Be First to Comment