शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 27 नवम्बर को दोपहर 2 बजे घर से कोचिंग की कहकर निकली थी, लेकिन जब देर शाम तक किशोरी घर लौटकर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन प्रारंभ कर दी, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।



