शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धौलागढ़ में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 22 नवम्बर से अपने घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने किशोरी की हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों को पता लगा कि उनकी बेटी को गोपालपुर का रहने वाला दिलीप धाकड़ भगाकर ले गया है। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने कल दिलीप धाकड़ के खिलाफ अपहरण का केस पंजीबद्ध कर लिया है।



