
शिवपुरी- कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जिलाधीष कार्यालय के सभाकक्ष में 30 नवम्बर 2018 को विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 06़ शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पीपीओ प्रदाय कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की।
इस मौके पर जिला पेंषन अधिकारी श्रीमती छवि जैन विरमानी, सहायक पेंषन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री ऐश्वर्य शर्मा सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। पीपीओ प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में प्राचार्य कन्या उ.मा.विद्यालय शिवपुरी के उच्च श्रेणी शिक्षक जगदीश प्रसाद नामदेव, प्राचार्य कन्या उ.मा.वि.करैरा के प्रधानाध्यापक राम किशोर द्विवेदी, प्राचार्य कन्या उ.मा.वि.करैरा के सहायक शिक्षक ग्याप्रसाद अहिरवार, 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी के सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, वनमण्डलाधिकारी शिवपुरी के दफ्तरी नारायण लाल टामटा, सहायक संचालक मत्स्य शिवपुरी के जमादार चांद खाँ शामिल है।






Be First to Comment