व्यवसायी हरिशंकर गोयल का दुखद निधन

शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी हरिशंकर गोयल बैराड़ वालों का बीती रात्रि हृदयाघात से दुखद निधन हो गया है। श्री गोयल करीब 75 वर्ष के थे वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके दो बेटे गंगाधर और निर्मल गोयल हैं। श्री गोयल के निधन से वैश्य समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है उनके निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकारगण सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उनकी उठावनी मंगलवार को गांधी पार्क स्थित मानस भवन में शाम 4 बजे रखी गई है।