Press "Enter" to skip to content

महिलाओं की पड़ोसियों ने लगाई धुनाई

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में एक महिला पुरुष ने मिलकर दो महिलाओं के साथ मारपीट कर दी है। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बिंदिया पति अवधेश खटीक 24 साल निवासी खटीक मोहल्ला करैरा का आरोप है कि आरोपी अरविंद खटीक व कृष्णा खटीक ने एकराय होकर मेरे से गालियां दी जब मैंने गालियों का विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ लाठियों से मारपीट की, मेरी रोने के आवास सुनकर मुझे बचाने आई माया को भी आरोपियों ने पीट दिया जिससे दोनों के शरीर में कई जगह अंदुरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!