Press "Enter" to skip to content

रेलवे जल्द शुरू करेगा PASSENGER APP, महिला यात्रियों को मिलेगी सुरक्षा

शिवपुरी। महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा एक एप रेलवे जल्द शुरू करने जा रहा है। महिला यात्रियों को सिर्फ पैसेंजर मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। 
यदि महिला से कोई दुव्र्यवहार की कोशिश करता है, तो उसे एप में सिर्फ हेल्प ऑप्शन को दबाना होगा। फिर एप की मदद से आटोमैटिक एक छोटा वीडियो बनकर कंट्रोल रूम पहुंच जाएगा, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगेगी। एप के हेल्प बटन को दबाते ही नजदीकी जीआरपी और आरपीएफ कंट्रोल रूम में एसएमएस के जरिए लोकेशन तथा ट्रेन की जानकारी पहुंच जाएगी। इस एप की विशेषता यह है कि हेल्प ऑप्शन दबने के साथ ही 30 सैकंड का वीडियो आटोमैटिक बनकर कंट्रोल रूम चला जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!