
शिवपुरी । बात यहाँ शिवपुरी शहर की नगरपालिका की हो रही।शहर को चलाने बाली नगरपालिका जो कि अपना असली चेहरा छुपाते हुए अपना पॉजिटिव चेहरा शहर मे होर्डिंग के जरिये दिखा रही है।
पी एम मोदी की योजना स्वच्छ भारत अभियान है उसकी शहर मे धज्जियां इस कदर उड़ाई जा रही है।शहर का हर ब्लॉक देखा जाए तो यहां एक भी ऐसी जगह नही बचेगी जहाँ गंदगी का नज़रिया देखने को न मिले।
प्राइवेट जगह को छोड़ो सरकार के सरकारी जगह पर उड़ रही स्वच्छता की धज्जियाँ
शहर मे ऐसी जगह जिनका हम आपको बता दे कि प्राइवेट लोगो की जगह के अलावा सरकारी जगह भी स्वच्छता की धज्जियां उड़ाई जा रही है
ये है वो स्थान जहाँ उड़ाई जा रही स्वच्छता की धज्जियाँ
कमलागंज पुल के पास, मीट मार्केट के पास, नवाब साहब रोड अनुसूचित जाति जनजाति थाने के पास, झांसी तिराहा यूको बैंक के पास, एम एम हॉस्पिटल के पीछे नवाब साहब रोड की पुलिया, आई पी एस स्कूल के पास झींगरा कॉलोनी, बाबू क़वाटर रोड, ग्वालियर बायपास, पुराना बस स्टैंड, आदि। हर जगह ये स्थिति बनी हुई है
पहले के अधूरे कार्य पूरे नही कर पाई नगरपालिका
नगरपालिका की बात कि जाए तो पहले भी कई कार्य शहर मे जो हुए है उन पर भी नगरपालिका खरी नही उतरी जैसे कि अभी हाल ही कि बात की जाए तो शहर मे जो नालो की सफाई और अतिक्रमण हटाया गया था सफाई मैं जो मलवा मकानों का निकला था उसकी कई जगह से अभी तक सफाई नही हुई है जिससे पानी की निकासी न होने के कारण वहां भी गंदगी पनप गई है
कई बार की गई है शिकायत पर नही हुई कार्यवाही
अतिक्रमण का मलवा हटाने के लिए कई बार नगरपालिका अध्यक्ष से शिकायत भी की गई है पर उनका भी यहाँ कोई ध्यान नही है हर बार कहा जाता था करा देंगे पर कोई भी कार्य नही किआ गया हैं
कार्य न करने के कारण सुर्खियों में रही है नगर पालिका
वैसे तो सभी जानते है कि नगरपालिका हमेशा से सुर्खियों मैं रही है कार्य न कराने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को देखा जाए तो उन्हें अपना काम के अलावा किसी की परवाह नही है माना जाए तो अध्यक्ष के भी काम किसी से छुपे नही है






Be First to Comment