Press "Enter" to skip to content

मौत को दावत देता बीच सड़क पर खुला सीवर लाइन का चैम्बर

शिवपुरी। बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे शिवपुरीवासियों के लिए अभिशाप बनी सीवर लाइन से आज भी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीवर लाइन की गुणवत्ता पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इसकी गुणवत्ता की पोल हम नहीं खोलते बल्कि यह लाइन खुद व खुद खोलती नजर आ रही है। अब फतेहपुर चौराहे से एसपीएस स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग के बीचों बीच सीवर लाइन का टैंक का ढक्कन खुल गया है। इस ढक्कन को खुले हुए दो से तीन दिन हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इस चैम्बर को देखकर ऐसा लगता है मानो यह लोगों के गिरने के लिए ही मुंह फाड़ रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!