Press "Enter" to skip to content

मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में नए थाने के सामने आम रास्ते पर मोटरसाइकिल चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार फरियादी रामनिवास पुत्र बाबू शर्मा उम्र 55 साल निवासी थाना दिनारा ने पुलिस को बताया कि दीपेंद्र बुंदेला पुत्र रविंद्र बुंदेला निवासी पुराना दिनारा द्वारा अपनी बिना नंबर की नई हीरो डीलक्स मोटर साइकिल से मुन्ना आदिवासी पुत्र चतुर सिंह आदिवासी उम्र 50 साल निवासी सिद्धपुरा को टक्कर मार दी जिससे मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!