
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की 5 विधानसभा सीटों पर कुल 34 प्रत्याशियों की जमानत दाव पर है। शिवपुरी विधानसभा सीट से 13,करैरा से 15,पोहरी से 20,पिछोर से 14 और कोलारस से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद जीत-हार को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। 11 दिसंबर को मतगणना पूरी होने पर यह चर्चा भी शुरू हो जाएगी कि किस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई और कौन जमानत बचा सका। शिवपुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए 26 हजार 934,पोहरी के प्रत्याशियों को 27 हजार 89,पिछोर के प्रत्याशियों के लिए 32 हजार 179,कोलारस के प्रत्याशियों के लिए 28 हजार 533 और करैरा के प्रत्याशियों के लिए 28 हजार 746 से अधिक वोट लाने होंगे। इससे कम वोट मिलने पर प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों विधानसभा सीटों से कुल 70 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से शिवपुरी से 11 प्रत्याशी थे जिसमें से 2 प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में सफल रहे। और 9 प्रत्याशियों ने जमानत गंवाई थी। करैरा में 9 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से 6 प्रत्याशी जमानत बचा सके थे। कोलारस में 15 प्रत्याशी थे जिसमें से सिर्फ 3 प्रत्याशी ही जमानत बचा सके और 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। पिछोर में 17 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई जबकि 3 प्रत्याशी ही जमानत बचा सके। इसी तरह पौहरी में भी 18 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से तीन की जमानत बची और 15 अपनी जमानत गंवा बैठे थे।
जानें प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए कितने वोटों की है आवश्यकता




