शिवपुरी। शहर की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले आजाद पुत्र नंदराम लोधी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ कोलारस क्षेत्र स्थित रेशम माता मंदिर दर्शन करने गए थे। बुधवार की रात करीब 8 बजे लौटते समय सेसई गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट की वजह से आजाद लोधी की मौत हो गई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



