Press "Enter" to skip to content

भागवत कथा सर्वश्रेष्ठ मुक्ति का साधन है: आचार्य बृज भूषण

शिवपुरी। श्रीमद् भागवत कथा समस्त जीवों के कल्याण के लिए वेदव्यास जी द्वारा लिखित है इसी के द्वारा समाज को सुंदर दशा एवं दिशा प्राप्त होती है श्रीमद् भागवत कथा मैं भगवान श्री कृष्ण की कथाएं एवं आनंददाई ज्ञान है जिसके मार्ग पर चलकर मनुष्य अपनी मुक्ति पा सकता है ज्ञान के बिना कभी किसी की मुक्ति नहीं हो सकती शास्त्र कहते हैं मुक्ति उसी की होगी जो ज्ञान के रास्ते पर चलकर के भगवान का ध्यान करेगा यह प्रवचन बदरवास ब्लॉक के ग्राम रामगढ़ में चल रही भागवत कथा के दौरान ओम नम: शिवाय मिशन संस्थान के आचार्य बृजभूषण महाराज ने अपनी कथा के दौरान दिए और उन्होंने बताया कि कभी भी किसी को भी जीव की हिंसा नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमारे शास्त्र कहते हैं अगर कोई व्यक्ति जीव हिंसा करता है तो मैं अगले जन्म में अंधा और बहरा होता है और उन्होंने बताया कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यह सारे धर्म की शिक्षा हमको श्रीमद् भागवत कथा सुनाती है जिसके जीवन में धर्म नहीं है उसका जीवन भी बेकार है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को धर्म के रास्ते पर चलकर के अपने मनुष्य जीवन को सफल बनाना चाहिए इस कथा का आयोजन राठौर समाज रामगढ़ वाले करवा रहे हैं यह कथा 13 दिसंबर तक होगी कथा का समय 1 से सायं 5 बजे तक रखा गया है सभी भक्तों अधिक से अधिक पधारें विनम्र निवेदन है यजमानों द्वारा किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!