Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बाइक किराने की दुकान में घुसी

शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत नबाव साहब रोड पर आज दोपहर 3.30 बजे से बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए किराने की दुकान मेें बाइक घुसा दी। 
जानकारी के अनुसार नवाब साहब रोड इलाके में आज दोपहर तकरीबन 3.30 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक सड़क पर चल रही बालिका का एक्सीडेंट करने के बाद तकरीबन 100 मीटर दूर स्थित एक किराने की दुकान में तेजी से जा गिरा इसके बाद घायल बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी यह घटना इतनी खतरनाक थी कि इसमें जान जाने का जोखिम था यह गनीमत थी कि दुकान में कोई अन्य व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था अन्यथा जान जाने का खतरा था 
पहले भी हो चुकी है जानलेवा घटना
यह नवाब साहब रोड इलाके में पिछले 20 दिनों में घटी दूसरी बड़ी घटना है इससे पूर्व अभी कुछ दिन पहले एक स्कूली छात्रा स्कूटी तेज स्कूटी से चलते हुए सड़क पर जा गिरी इसके बाद वह कोमा की स्थिति में चली गई थी क्योंकि उसके सिर में गंभीर और गहरी चोट आई थी।
सड़को पर नही बनाये गए स्पीड ब्रेकर इसलिए हो रही घटनाये
नवाब साहब रोड इलाके में नई सड़क बनने के बाद बाइक का काफी तेज गति में वाहन चलाते हैं वहीं चार पहिया वाहन भी काफी लापरवाही और तेजी में चलाए जाने के कारण यहां के लोगों के जान माल की सुरक्षा का गहरा संकट व्याप्त हो गया है जिससे स्थानीय रहवासियों ने शासन व्यवस्था को नियंत्रित करे जाने की मांग करी है।
इनका कहना है
इस रोड पर आए दिन काफी गंभीर दुर्घटनाओं का बना हुआ है बाइक चालक और कार चालक बेतहाशा स्पीड में यहां वाहनों को लेकर गुजरते हैं जिससे किसी दिन बहुत बड़ी घटना हो सकती है शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
अजय गौतम, एडवोकेट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!