Press "Enter" to skip to content

पूरनखेड़ी टोल- टोलकर्मी के साथ भाजपा नेता के गुर्गों ने की मारपीट

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूरनखेड़ी टोल प्लाज अपने प्रारंभ से ही विवादों में है। यहां आये दिन कोई न कोई विवाद होता आ रहा है। आज एक बार फिर भाजपा नेता के गुर्गों ने टोलकर्मी के साथ हाथापाई करने एवं अपने आथ से बैरियर उठाकर निकलने का वीडियो सामने आया है। इस मामले की शिकायत टोल प्रबंधन ने पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच कर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसका वीडियों भी सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता के गुर्गे मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। 
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अपनी कार क्रमांक एमपी 04 जीके 9939 से सबार होकर शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पूरनखेडी टोल पर पहुंचे। जहां टोल पर पदस्थ महिला कर्मचारी ने इनसे टोल मांगा। जिसपर भाजपा नेता ने टोल न देेने की बात कही। इस पर टोल पर पदस्थ सुपरवाईजर सौरभ अग्निहोत्री वहां आ गए। वीडियो में सुपरवाईजर कार में बैठे भाजपा नेता की बात अपने अधिकारियों से कराता दिखाई दे रहा है। उसके बाद भाजपा नेता की कार से कुछ गुर्गे उतरे और सुपरवाईजर के साथ अभ्रदता करते हुए महिला कर्मचारी को केविन में से खींचने का प्रयास किया।  जिस पर सुपरबाईजर ने इस बात का विरोध किया तो भाजपा नेता के गुर्गों ने सुपरवाईजर के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। उसके बाद गुर्गे जबरन कार में बैठे और टोल का डण्डा जबरन उठाकर कार निकालकर चले गए। टोल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत लुकवासा पुलिस चोकी में की। जहां पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!