
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सतेरिया में एक महिला ने घर में फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। महिला के पति गोपाल पुत्र अमरलाल जाटव निवासी सतेरिया ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ था जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां लाश को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है।






Be First to Comment