
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डोला वाला खेत ग्राम मूढरी थाना रन्नौद में मुढरी के रहने वाले नीलम लोधी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय पर वह खेत पर काम कर रही थी तभीनीलम लोधी आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। इसके बाद वह घर गई और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




