
िशवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत अनाज मंडी के पीछे बड़ीसब्जी मंडी पर एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट गाड़ी हटाने को लेकर विवाद पर हुई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मोईन राईन पुत्र अकील राईन निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह और उसका भाई जीशान का काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को अपनी दुकान के सामने खडी कर दी थी तभी गफ्फार, शालू और इरफान निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी आए और गाड़ी हटाने को कहने लगे व गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर मारपीट कर दी।






Be First to Comment