शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र होटल सौन चिरैया के पास शनिवार देर रात एक डीजे पलट गया और उसमें बैठे एक अधेड़ की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कल रात 12 बजे होटल सौन चिरैया के पास एक डीजे बारात चढाकर वापस लौट रहा था, उसमें शिवदलाय जाटव पुत्र जसुआ जाटव 55 साल निवासी झांसी तिराहा बैठा था तभी अचानक डीजे अनियत्रिंत होकर पलट गया और उसमे बैठा शिवदयाल दब गया। घायल शिवदयाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी ने इस मामले का मर्ग कायम कर मामले को फिजीकल थाने भेज दिया।
डीजे पलटा, एक की मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी की बोतल से पानी पीने पर छात्र से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज / Shivpuri News
- आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जा पड़ा भारी, तीन दबंगों के खिलाफ एसडीएम ने जारी किए जेल वारंट / Shivpuri News
- फैमिली कोर्ट के बाहर हंगामा, युवती ने लिव-इन पार्टनर पर बच्ची समेत अगवा करने की कोशिश का लगाया आरोप / Shivpuri News
- तालाब के रास्ते पर विवाद: सैकड़ों भेड़ों के साथ पाल समाज ने किया चक्का जाम, एक घंटे बाद खुला मार्ग / Shivpuri News
- 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का मशरूका बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment