शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत एक 35 वर्षीय महिला मालती पत्नी बल्लूराम केवट निवासी महरौली की छत से गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुआर घटना 28 नवंबर की दोपहर की है। परिजनों ने बताया कि महिला किसी काम से छत पर गई हुई थी, तभी उसका पैर फिसल गया। वह नीचे गिर गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेकर आए, जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई।





Be First to Comment