Press "Enter" to skip to content

फोरलेन पर बने डिवाईडर मे सिर टकराने से युवक की मौत, एक घायल

डिवाईडर के बीचों बीच लगे पेड़-पौधों की छंटाई ना होने के कारण हुआ हादसा 
शिवपुरी। झांसी-कोटा फोरलेन पर बने डिवाईडर एक युवक की मौत का कारण बन गया जहां डिवाईडर पर लगे पौधे की छंटाई ना होना और अचानक डिवाईडर के बीच से जानवर के आ जाने के कारण बाईक सवारों का संतुलन गड़बड़ा गया जिससे एक युवक की मौत जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसौद की है। जहां 8-9 दिसंबर की मध्यरात्रि को यह घटना घटित हुई। 
जानकारी के अनुसार घोसीपुरा करैरा निवासी रामस्वरूप पुत्र स्व.देवीलाल यादव अपने साथी राजू पुत्र बल्ला यादव निवासी घोसीपुरा के साथ बाईक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे जब यह लौटकर अपने घर करैरा जा रहे थे कि तभी फोरलेन पर अमोला थाने के समीप सिरसौद तिराहे से पूर्व एनएचएआई की खामी फोरलेन पर बने डिवाईडर जहां बीच में लगे पेड़-पौधों की छंटाई ना होने के कारण 8-9 दिसंबर की मध्य रात्रि को यह बाईक सवार अचानक बीच डिवाईडर से जानवर आ जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठे और डिवाईडर में सिर लगने से रामस्वरूप यादव की दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रात्रि में ही परिजनों द्वारा नजदीकि झांसी उ.प्र. मेडीकल कॉलेज स्थित इमरजेंसी कक्ष में ले जाया गया जहां रामस्वरूप ने उपचार के दौरान तोड़ दिया जबकि दूसरा घायल राजू घायल अवस्था में झांसी में उपचार के लिए भर्ती है। वहीं मृतक रामस्वरूप का पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम में परिजनों ने फोरलेन पर बने डिवाईडर को इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार माना है जहां डिवाईडर पर लगे पेड़-पौधे की छंटनी ना होने के कारण यह हादसा हुआ और इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जिम्मेदारा ठहराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!