
शिवपुरी। मतगणना स्थल फिजीकल कॉलेज से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव परिणामों की रिपोर्टिंग कर रहे एक मीडियोकर्मी का कर्मचारियों ने मोबाइल छीन लिया इसके बाद मीडिया के अन्य साथी भड़क गए। मामले को गरमाता देख मौके पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने भी हस्तक्षेप किया। मीडियाकर्मियों की तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि मीडिया ने चुनाव परिणाम के कवरेज का बहिष्कार कर दिया है और वह समाचार लिखे जाने तक भवन से निकलने की तैयारी में हैं।




