Press "Enter" to skip to content

पत्नी के चरित्र पर शके के चलते लगा दी आग, पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुनारी में एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस मामले की सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मरणासन्न हालत में पत्नी के बयान दर्ज किए। इस मामले में पुलिस ने बयानों के बाद आरोपित पति के खिलाफ हत्याक े प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गंभीर हालत में महिला को ग्वालियर रैफर कर दिया है। 
जानकारी के अनुसार खैमचंद्र उर्फ खैमू जोशी निवासी जोशी मोहल्ला सुनारी की शादी पांच साल पहले प्रीति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपित को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था जिसे लेकर दोनों में कई बार विवाद भी हुआ। बीते रोज भी इसी शक के चलते आरोपित खेमू का अपनी पत्नी से मुहवाद हो गया। यह मूहवाद इतना बड़ा कि आरोपित ने गुस्से में अपना आपा खोते हुए महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस मामले की सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी और तत्काल महिला को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला की हालत देखकर आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। वहीं महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!