
शिवपुरी। शादी की 18 वीं सालगिरह पर नगर के एक दंपत्ति रितेश और कीर्ति शिवहरे ने न सिर्फ गरीब, अनाथ बच्चों को फल और बिस्किट वितरित कर मनाई बल्कि वे जिला अस्पताल गए और दोनों ने बारी-बारी से रक्तदान भी किया। कीर्ति ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और किसी की जान यदि इस दान से बच सकती है, तो हम आगे आकर आगे भी रक्तदान करते रहेंगे। जबकि रितेश ने कहा कि उन्हें कीर्ति पर नाज है, जिसने मेरे साथ खुद भी मुस्कुराते हुए रक्तदान किया।






Be First to Comment