Press "Enter" to skip to content

लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने दबोचा

आर्म्स एक्ट के लम्बे समय से फरार स्थाई वारंटी  को शिवपुरी पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी।पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में  थाना तेंदुआ द्वारा आर्म्स एक्ट  के लंबे समय से फरार स्थाई  वारंटी  को पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर दबिश देकर दबोचा गया |

थाना प्रभारी तेंदुआ उपनिरीक्षक विकास यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अपने थाना क्षेत्र का आर्म्स एक्ट का फरार स्थाई वारंटी केशव रावत पुत्र नारायण रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम माडौ थाना तेंदुआ जोकि लंबे समय से आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम माड़ौ में दबिश देकर दबोच कर माननीय न्यायालय पेश किया गया |

इस सराहनीय कार्य में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी तेंदुआ उप निरीक्षक विकास यादव ,प्रधान आरक्षक राकेश सिंह ,आरक्षक बलवंत पाल ,आरक्षक राम प्रवेश शर्मा एवं आरक्षक चालक हरिश्चंद्र की रही |

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!