Press "Enter" to skip to content

बीते रोज पत्नी को जलाने बाले मामले मे फरार पति को किया गिरफ्तार

करैरा के सुनारी का मामला, महिला 90 फीसदी जली 

शिवपुरी।करैरा थाने के सुनारी गांव में केरोसिन डालकर पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गंभीर हालत में पत्नी इलाज के लिए ग्वालियर भर्ती है। शरीर 90 फीसदी तक झुलस जाने की वजह से हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार सुनारी चौकी प्रभारी जूली तोमर ने बताया कि आरोपी खेमचंद जोशी ने अपनी पत्नी प्रीति पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। जिससे प्रीति का शरीर 90 फीसदी तक झुलस गया। मायके जाने की जिद करने की वजह से आरोपी पति खेमचंद ने पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी पति पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई। आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह भी था। इस वजह से झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने केरोसिन डालकर पत्नी को आग के हवाले कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!