राजेश्वरी रोड पर स्टेशनरी दुकान पर संचालक महिला से ठगी की वारदात
शिवपुरी।कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेश्वरी रोड पर एक स्टेशनरी की दुकान पर संचालक महिला को सम्माेहित कर 1.50 लाख रुपए कीमत का सोना ठगने की घटना सामने आई है। तपस्या स्टेशनरी स्टोर पर ठगी की यह वारदात सुबह करीब 9.30 बजे हुई। बदमाश सोने की एक चेन और सोने की चार अंगूठियां महिला के बदन से निकालकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तपस्या स्टेशनरी स्टोर पर संचालिका सलज शर्मा हर दिन की तरह बैठी थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि मुझे मंदिर या स्कूल में 1600 रुपए डोनेट करना है। मंदिर में दान देना, यह कहकर फूलों की पॉलीथिन में रुपए रखकर सलज शर्मा को थमा दिए। इसी दौरान महिला सम्मोहित हो गई और बदमाश ने महिला के गले सोने की चेन व उंगलियों से सोने की चार अंगूठियां निकाल लीं। इसके बाद व्यक्ति सड़क पर हेलमेट पहने खड़े युवक के साथ बैठकर भाग गया। महिला को बस इतना याद है कि बाइक पर बैठकर दोनों जा रहे हैं। महिला ने माधव चौक तक पीछा किया, लेकिन कहीं भी कोई नजर नहीं आया। इसके बाद सिटी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आरोपी स्टेशनरी दुकान के समीप ज्वैलरी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।






Be First to Comment