शिवपुरी।करैरा थाना क्षेत्र के फिटनेस क्लब के फरियादी की घर में घुस कर तीन युवकों ने रंजिशन एकराय होकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र ओम प्रकाश गोस्वामी उम्र 25 साल निवासी फिल्टर रोड करैरा का आरोप है कि पास में ही रहने वाले आरोपी मन्नु दुबे, अन्नु दुबे, विशाल तिवारी ने पहले गालियां दी जब गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की, जिससे मेरे शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। घटना की बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।






Be First to Comment