शिवपुरी।शासकीय पीजी कॉलेज में पढाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हैं और कॉलेज में छात्र परेशान हो रहे हैं छात्रों का आरोप हैं कि कॉलेज में न तो प्रोफेसर ही बैठ रहे हैं और न ही पढाई हो रही है जिससे उनकी पढाई पूरी तरह से चौपट हो रही है। अभाविप का आरोप है कि एससीएसटी के छात्रों को 15 सितंबर से पुस्तकों और स्टेशनरी सामग्री का निशुल्क वितरण किया जाना था लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा आज तक छात्रों को न तो पुस्तकें ही दी हैं और न ही अन्य सामग्री जिसके नतीजे में छात्रों की पढाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है और छात्र परेशान हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में प्रोफेसर तो आते हैं लेकिन 2 बजे तक ही बैठे रहते हैं और वह पढाते नहीं हैं बलकी धूप सेंेंकते रहते हैं और किसी तरह का शैक्षणिक कार्य कॉलेज में नहीं होता है जिसके नतीजे में छात्र परेशान हो रहे हैं।
नहीं कराएं सीसीए
छात्रों का कहना है कि बीए,बीएससी व बीकॉम की कक्षाओं के सीसीए नंवबर तक हो जाने चाहिए थे लेकिन कॉलेज में अभी तकी सीसीए नहीं हुए है? जिससे छात्र छात्रा परेशान हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि सीसीए अभी तक दो बार हो जाने चाहिए थे लेकिन कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह अभी तक एक भी बार नहीं हुए हैं।
मतगणना स्थल होने के चलते पढाई ठप्प
पीजी कॉलेज को मतगणना स्थल बना दिया गया था जिसके नतीजे मे छात्रों की पढाई पूरी तरह से चौपट हो गई थी। छात्रों का कहना है कि आज भी पटरी पर शिक्षण व्यवस्था नहीं लौटी है और छात्रों की पढाई चौपट हैं और छात्र परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर छात्रों ने बीते दिनों आंदोलन भी किया था लेकिन अब तक छात्र परेशान हो रहे हैं। आज भी छात्र अपनी समस्या लेकर कॉलेज पहुंचे थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। अभाविप के छात्रों का कहना है कि यदि कुछ ही दिनों में पढाई शुरू नहीं की गई तो छात्र आंदोलन करेंगे।






Be First to Comment