Press "Enter" to skip to content

अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत 150 बच्चो ने घुमा नेशनल पार्क

शिवपुरी में अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों ने घूमा नेशनल पार्क 

शिवपुरी।शिवपुरी जिले में वन विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति के जागरूक करने के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क का भ्रमण किया और वन्यजीवों के साथ-साथ यहां पर पर्यावरण को लेकर जानकारी हासिल की। इस दौरान शिविर में छात्रों को राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराकर वन्यप्राणी संरक्षण, वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू, डॉग स्क्वाइड, एडवेंचर गतिविधि, क्विज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम कर बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान करीब 150 बच्चों ने इस अनुभूति कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों को यहां पर माधव नेशनल पार्क में स्थित सांख्यसागर झील और अन्य प्राचीन इमारतों को भी भ्रमण कराया गया। इस अनुभूति कार्यक्रम में भाग लेने आए स्कूली बच्चों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के बारे में जानकारी मिली। एक स्कूली छात्रा नीलम जोशी ने बताया कि यहां पर पार्क भ्रमण के दौरान औषधीय पौधों के बारे मेें जानकारी मिली। इसके अलावा वन्यजीवों को भी देखा। छात्रा अंजलि अनंत ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण किस तरह ही इसके बारे में जानकारी मिली। वहीं एक छात्र सोमनाथ ने बताया कि यहां आने के बाद प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी मिली और वन संरक्षण के बारे में जानकारी मिली। इस मौके पर माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी की मुख्य वन संरक्षक एवं संचालक कमलिका मोहन्ता ने बताया कि वन विभाग द्वारा हर साल यह अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क का भ्रमण स्कूली बच्चों को कराया गया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों को राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराया जाकर वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण, वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू आदि की जानकारी दी गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!