Press "Enter" to skip to content

शादी मैं शामिल होने गए दो पक्षों मैं विवाद,क्रोस मामला दर्ज

शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना से आ रही है जहाँ आने वाले ग्राम बूढीभेव चौकी थनरा में शादी में आए दो पक्षों के लोगों के विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की लाठी, सरिए से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महेंद्र पुत्र जनवेद जाटव व देवेंद्र पुत्र प्रकाश जाटव निवासी बूढीभेव शादी समारोह में गए हुए थे जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होता देख दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर देवेंद्र जाटव, राजेन्द्र, कपिल जाटव व देवेंद्र की शिकायत पर जनवेद, महेंद्र, गजेंद्र जाटव निवासी बूढीभेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!