Press "Enter" to skip to content

कार पलटी डॉक्टर गुप्ता दंपत्ति सहित तीन घायल

शिवपुरी। नगर के जानेमाने समाजसेवी और
लायंस क्लब के पदाधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता की जबलपुर से शिवपुरी
लॉटेटे समय कार पलट गई। गुरुवार की रात दिनारा इलाके में फोरलेन पर कार
पलटने से डॉक्टर गुप्ता, उनकी पत्नी अंजू गुता, भाई विक्की गुप्ता घायल हो
गए। घटना की खबर पाकर नगर से कई लोग दिनारा पहुंचे और घायलों को शिवपुरी
लाए। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 
 
 
जानकारी के
अनुसार डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता बीते रोज जबलपुर में किसी रिश्तेदार की
तेरहवीं में शामिल होने गए थे। आज जब वे कार से झांसी के रास्ते होकर वापिस
शिवपुरी लौट रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना घट गई। बताया जा रहा है कार
के सामने किसी के आने और उसे बचाने के फेर में दिनारा के ढाबे के निकट कार
फोरलेन से पलटी और कई गूलाट खा गई। जिससे डॉक्टर गुप्ता, उनकी पत्नी और
चचेरा भाई घायल हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!