Press "Enter" to skip to content

बैंक के आवश्यक कामकाज आज निपटा लें, एक दिन छा़ेडकर 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

शिवपुरी। जन साधारण के लिहाज से यह एक जरूरी खबर है। बैंक से संबंधित
कामकाज गुरुवार को हर हालत में निपटा लें, क्योंकि बैंक के ग्रेड 1 से लेकर
3 तक के अधिकारी, कर्मचारी 21 दिसंबर को हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे जिले
की करीब 70 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा, जबकि 22 को चौथा
शनिवार और 23 को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को 24 दिसंबर को
एक दिन बैंक खुलेंगे, लेकिन 25 को क्रिसमस के चलते बैंक की फिर छुट्टी
रहेगी। बैंक सूत्रों की मानें तो 26 को भी हड़ताल की संभावना है। यदि ऐसा
हुआ तो बैंक लंबे समय तक बंद रहेंगे और व्यापारियों को खासतौर पर परेशानी
हो सकती है। ज्यादातर बैंकों में ग्रेड 1 से 3 तक महत्वपूर्ण दायित्व
अधिकारी कर्मचारी निभा रहे हैं। इक्का दुक्का बैंक में ही चतुर्थ श्रेणी
कर्मचारी फ्रंट लाइन में है। यानि की साफ है कि जिस बैंक में 10 से अधिक
कर्मचारी हैं और 8 हड़ताल पर रहेंगे तो बैंक का कामकाज ठप्प हो जाएगा। यह
हड़ताल पे स्केल में बदलाव न किए जाने को लेकर की जा रही है। इससे न सिर्फ
प्रमोशन पर असर पड़ेगा, बल्कि सैलरी में भी असमानता आएगी। बैंक यूनियन से
जुडे पदाधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि 21 को अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल
होने जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!