Press "Enter" to skip to content

1900 मीट्रिक टन यूरिया खाद आने के बाद भी किसान नाराज,मुख्यमंत्री को ज्ञापन

यूरिया खाद नियमानुसार उपलब्ध नही हो रहा किसानों को

नाराज किसानों ने कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

सोसायटी कर्मचारियों पर यूरिया खाद की कालाबाजारी का संकेत

शिवपुरी।खबर जिले की लुधावली  स्थित सरकारी सोसायटी की है जहाँ किसानों ने कहा है कि उन्हें नियमानुसार यूरिया खाद नही मिला,किसानों ने कहा कि उन्हें एक आधार कार्ड पर 5 यूरिया खाद के कट्टे प्रधान किये जा रहे थे।परंतु कल 8 रात्रि 8 बजे तक यूरिया खाद बांटी गई ,लेकिन आज सोसायटी द्वारा कहा गया कि खाद खत्म हो गई है और आज किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नही हुआ।

किसानों ने अपनी दुखद गाथा सुनाई की दूसरी ओर बाजार मैं किसानों से यूरिया खाद के एक कट्टे के 270 रुपये की जगह 450 रुपये लिए जा रहे है।

इस तरह से किसानों के साथ अन्याय किया जा है,उन्हें खाद से बंचित रखा जा रहा है।किसानों ने कहा कि हमारे खेतो मैं गेंहू की फसल मैं पानी लगाया जा चुका है।ओर इसी समय किसानो को खाद की आबश्यकता है।और अभी खाद नही डाली गई तो उन्हें फसल मैं नुकसान होगा।

सोसायटी मैं 2 दिन पूर्ब ही खाद की रेक उतरी थी।परंतु दूसरे दिन खाद न होने की बात पर किसानों का कहना है कि सोसायटी के कर्मचारियों की मिलभगत से यूरिया खाद की कालाबाजारी कर दी गई है

किसानों ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराई जाए जिससे वो अपनी फसल मैं खाद का समय रहते उपयोग कर सके और कोई हानि न हो।

किसानों ने कहा कि त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही न होने की दशा मैं किसानों द्वारा आंदोलनात्मक कार्यवाही करने को किसान विवश होंगे इसके जिम्मेदार सोसायटी एवं प्रशासन की होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!