पोहरी। पोहरी में गुरुवार को शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपालकृष्ण महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य के पति की मनमानी के चलते छात्रों ने पोहरी एसडीएम मुकेशसिंह को एक ज्ञापन सौंपाकर कार्रवाई की मांग की है।
छात्रों ने प्राचार्य सहित प्राचार्य पति पर आरोप लागए है कि प्राचार्य मेडिकल पर छुट्टी गई और बाद में वेतन भी निकाल ली है। ऐसे में महाविद्यालय में प्राचार्य की जगह प्राचार्य के पति कार्य कर रहे हैं। आए दिन महाविद्यालय में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासकीय महाविद्यालय पोहरी के प्रभारी प्राचार्य प्रो.लक्ष्मी गुप्ता सहा.प्राध्यापक समाजशास्त्र 30 सितंबर से अवकाश एवं 4 अक्टूबर से मेडीकल अवकाश पर बिना जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के चली गई एवं 14 नंबवर को अपने वेतन आहरण के लिए संस्था में उपस्थित हुई और किसी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना मेडीकल अवकाश स्वीकृति के बिना ही अपना वेेतन माह नवंबर 2018 का संस्था के बाबू देवेन्द्रसिंह के कई बार मना करने के बाद मैडम गुप्ता के पति द्वारा कोषालय शिवपुरी में बिल लगा कर आहरण कर लिया। इसके बाद मेडीकल स्वीकृत करवाने के लिए अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा ग्वालियर कार्यालय में गई तो जहां जिला निर्वाचन की अनुमति मांगी गई, जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन दिया गया और अखबार में भी कई बार खबर आई लेकिन लक्ष्मी गुप्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रसंघ का कहना है कि प्राचार्य गुप्ता की 10 दिन में जांच नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।





Be First to Comment