Press "Enter" to skip to content

डॉ. गोविंद सिंह के निवास के बाहर नोटिस चस्पा

शिवपुरी।डॉ गोविंद सिंह के घर नोटिस में उल्लेखित है कि कमिश्नर ग्वालियर ने 26 अक्टूबर 2018 को निलंबित किया है। कमिश्नर ने 4 दिसंबर को आधार-आरोप पत्र जारी कर दिए, जो 11 दिसंबर को आपकी ओर (डॉ गोविंद सिंह) भेजे, लेकिन आपके द्वारा लेने से इनकार कर दिया। पुन;ङ आरोप पत्र 12 दिसंबर को भेजे, जिन्हें प्राप्त कर लिया। आधार आरोप पत्र 4 दिसंबर को जारी हो चुके हैं, जो 45 दिन की अवधि के अंदर है। आपके (डाॅ गोविंद सिंह) आवेदन पत्र में यह उल्लेख है कि आधार आरोप पत्र 45 दिन की अवधि के अंदर जारी नहीं हुए, जो पूर्णता असत्य है। साथ ही 45 दिन की अवधि आपराधिक मामलों में लागू नहीं हाेती। चस्पा नोटिस के माध्यम से सीएमएचओ ने डॉ गोविंद सिंह का आवेदन अस्वीकार कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!