शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुन्ना जाटव का खेत बेयर हाउस के पीछे बछौरा का हार पर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मामले की शिकायत में कृष्ण बिहारी कॉलोनी शिवपुरी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय वह बटाई के खेत में सोयाबीन भरने गई थी। तभी पीछे से बाइक से ज्ञानी ओझा पुत्र मानाराम ओझा निवासी एबी रोड गणेश आश्रय स्कूल के पास शिवपुरी आया और बेयर हाउस के पीछे बछौरा के हार पर दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपित ने कहा कि अगर तूने किसी को यह बात बताई तो जान से मार देगा और मौके से भाग गया। घटना के बाद महिला घर आई और परिजनों को शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment