
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत मानीपुरा कोलारस में रहने वाले आलोक पाल पुत्र बद्रीप्रसाद पाल निवासी शिवपुरी हाल निवासी कोलारस की घर के केबिल चोर चुरा कर ले गए। आलोक पाल ने बताया कि सुबह जब वह जागे तो देखा कि केबिल लाइन गायब है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पाल कोलारस थाने गए और पुलिस को बताया कि उनकी 400 फीट की केबिल कीमत 2 हजार 500 रुपए की चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment