
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने एक सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिया के पास गौशाला शिवपुरी पर एक युवक सट्टा लगा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची जहां से पुलिस ने दिलीप जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी गौशाला को गिरफ्तार कर जब तलाशी ली तो उसके पास से सट्टे की पर्ची व 460 रुपए नकद जब्त किए। वहीं बैराड़ पुलिस ने भदेरा रोड बैराड़ से एक सटोरिए उपेंद्र उर्फ कल्ला पुत्र बादामी योगी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवक लोगों से अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिख रहा था।






Be First to Comment