आज से बैंको की हड़ताल शुरू, छुट्टी और हड़ताल के चलते अगले पांच दिन रहेंगे बंद

आज से बैंकों की हड़ताल शुरू हो गई है। बैंक हड़ताल और सरकारी छुट्टियों के
चलते अब बैंक अगले पांच दिन बंद रहेंगे। यदि आपका कोई बैंक से सम्बंधित
ज़रूरी काम बाकी बचा है तो उसे 24 दिसंबर को निपटा ले क्यूंकि उसके बाद अगले
दो दिन बैंक नहीं खुलेंगे। क्रिसमस की छुट्टी के चलते 25 दिसंबर को बैंक
बंद रहेंगे। जबकि 26 दिसंबर को हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, ऑल
इंडिया ऑफिसर कन्फडरेशन के आह्वान पर 21 दिसंबर को बैंक कर्मी केंद्र की
नीति के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे। 22 को महीने का चौथा शनिवार और 23 को
रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।

कुछ जगहों पर इसको लेकर बैंककर्मी सरकार के उपरोक्त नीतियों के विरोध में
बैंक अधिकारियों की एक रैली निकाली जाएगी। वैसे तो आजकल ज्यादातर लोग
डिजिटल ट्रांजेक्शन करने लगे हैं लेकिन इसके बावजूद बैंकों में जाना ही
पड़ता है। कई दिनों तक बैंक बंद होने की वजह से इसका नुकसान आम आदमी को
उठाना पड़ेगा। इन पांच दिनों में कैश की किल्लत का सामना भी करना पड़ सकता
है। आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर में 23-25 तक तीन दिन के लिए बैंक बंद
रहे थे। इसके अलावा दीपावली पर भी पांच के लिए बैंक बंद रहे थे।

बैंक अधिकारियों की क्या हैं मांगें

  • केल वन से लेकर स्केल सात तक के सभी बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों के समान वेतन मिले।
  • चार्टर ऑफ डिमांड के अनुरूप वेतन समझौता।
  • बैंकों का कार्यदिवस 6 दिन की जगह पांच दिन किया जाए।
  • नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग।
  • बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाए। और उसे सिर्फ कोर बैंकिंग करने दिया जाए।
  • क्षेत्रीय ग्रमीण बैंकों के अधिकारियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर पेंशन एवं अन्य लाभ दिया।