करैरा के पत्रकार दुर्ग सिहं लोधी को सूचना मिली कि रेत की धुलाई चल रही है तो वह कल शाम को सिरसौना और टोडा पिछोर के बीच में अज्ञात लोगों ने हमला किया
करैरा।करैरा के पत्रकार दुर्ग सिहं लोधी को सूचना मिली कि कल शाम को टोडा पिछोर और सिरसौना के बीच में रपटों पर अवैध रेत की धुलाई चल रही है तो वह उधर देखने चले गए थे जैसे ही पुलिया के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही दो अज्ञात व्यक्ति खड़े थे वहीं उन्होंने पत्रकार दुर्ग सिहं को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे और धमकाया कि अब इधर कभी मत आना। साथ ही हाथापाई भी की। फिर वह वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे तो उन्ही दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया तो रास्ते में टोडा पिछोर में अशोक लोधी ने उनकी मदद की और वहां से निकलवाया। और जब बो लोग पीछा कर रहे थे तो दोनों की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई तो मोटरसाइकिल वालों में चोट आ गई है तथा साथ ही पत्रकार दुर्ग सिहं लोधी की आंख, नाक और बायें पैर में बहुत ज्यादा चोटें आई हैं दुर्ग सिहं लोधी ने करैरा थाने में जाकर आवेदन दे दिया है अब देखते हैं इस पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।






Be First to Comment